गया जी : परैया में कुएं से 10 फुट लंबे गेहूमन सांप का रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला

गया जी के परैया प्रखंड के कपासिया गांव में एक कुएं से 10 फुट लंबे विशाल गेहूमन सांप को बचाए जाने की खबर ने सनसनी फैला दी. ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बड़ी घटना को टाला.

Gehuman Snake Rescue in Paraiya : गया जी के परैया प्रखंड क्षेत्र के कपासिया गांव स्थित पश्चिम बधार के एक कुएं से सोमवार को वन विभाग की टीम ने 10 फुट लंबे विशाल गेहूमन सांप का सफल रेस्क्यू किया. सांप पिछले दो दिनों से कुएं में फंसा हुआ था.

वार्ड सदस्य राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को ग्रामीणों ने पश्चिम बधार में स्थित कुएं में इस विशालकाय सांप को देखा था.

सांप को देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

लगभग 10 फुट लंबे और बेहद आक्रामक दिख रहे इस सांप की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

शुरुआत में कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर सांप को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसके भयानक रूप और फुफकार को देखकर कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका.

वन विभाग को सूचना और रेस्क्यू अभियान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सूचना दी. सूचना मिलते ही सोमवार को वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से गेहूमन सांप को कुएं से बाहर निकाला.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

सुरक्षित ले जाने पर ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

वन कर्मियों द्वारा सांप को सुरक्षित अपने साथ ले जाने के बाद ही कपासिया गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इस सफल रेस्क्यू से बड़ा हादसा टल गया और स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम की सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >