गया जी के एस नेयाजुद्दीन बने झारखंड जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य चयनकर्ता, 7-8 अगस्त को रांची में होगा ट्रायल

गया के आजाद हाई स्कूल के प्रधानाचार्य और पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एस नेयाज उद्दीन को झारखंड जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है. यह नियुक्ति गयाजी, बिहार और झारखंड के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है. 7 और 8 अगस्त को रांची के खेलगांव में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे.

Gaya Ji News: गया जी जिला अंतर्गत आजाद हाई स्कूल, चाकंद के प्रधानाचार्य एवं पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एस नेयाज उद्दीन को 'झारखंड जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबॉल टीम' का मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) नियुक्त किया गया है. उनकी इस नियुक्ति से न केवल गयाजी और बिहार, बल्कि झारखंड के खेल जगत में भी खुशी की लहर है.

रांची के खेलगांव में आयोजित होगा चयन ट्रायल

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम के गठन को लेकर 7 और 8 अगस्त को खेलगांव, रांची में दो दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. इस ट्रायल में झारखंड के विभिन्न जिलों से चुनी गई प्रतिभाशाली महिला फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगी और अपना हुनर दिखाएंगी.

दिग्गज क्लब 'मोहम्मडन स्पोर्टिंग' का कर चुके हैं प्रतिनिधित्व

एस नेयाज उद्दीन देश के बेहद प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब, कोलकाता (Mohammedan Sporting Club) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. फुटबॉल के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, तकनीकी समझ और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए झारखंड फुटबॉल संघ ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

खिताब बचाने की होगी चुनौती

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष झारखंड की जूनियर गर्ल्स टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. ऐसे में इस वर्ष भी टीम से अपने खिताब को बरकरार रखने की उम्मीदें हैं, जिसके लिए मजबूत टीम का चयन बेहद अहम होगा. उनकी इस उपलब्धि पर गया और झारखंड के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों तथा विभिन्न खेल संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read: गया जी: वजीरगंज से दो नाबालिग बच्चियां लापता, एक का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >