Gaya News. गया जी में शुक्रवार को प्रमुख मंदिरों में अहले सुबह आरती की गूंज सुनाई दी. मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे. श्रद्धालु भगवान का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. मां मंगला गौरी मंदिर में सुबह चार बजे आरती हुई. अब रात 10 बजे आरती उतारी जायेगी. विष्णुपद मंदिर में सुबह पांच बजे के बाद रात 10 बजे आरती संपन्न होगी. इसी तरह अन्य मंदिरों आरती-पूजन का कार्यक्रम जारी रहेगा.
मंदिरों में दर्शन-पूजन
मां मंगला गौरी मंदिर
सुबह की आरती-चार बजे
रात की आरती-10 बजे
विष्णुपद मंदिर
सुबह की आरती-पांच बजे
रात की आरती-10 बजे
मां बगला स्थान मंदिर
सुबह की आरती-पांच बजे
रात की आरती-7:30 बजे
मां वागेश्वरी मंदिर
सुबह की आरती-5:30 बजे
रात की आरती-6:45 बजे
मां दु:खहरणी मंदिर
सुबह की आरती-सात बजे
रात की आरती-आठ बजे
