इमामगंज में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन, भट्ठी ध्वस्त

Gaya Ji News: इमामगंज के सलैया थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी कर एक शराब भट्ठी को नष्ट किया. मौके से 15 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद कर नष्ट किए गए.

Gaya News( इमामगंज से निर्भय पांडेय की रिपोर्ट ):
इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सलैया थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब भट्ठी को नष्ट कर दिया. थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भुइयां दोहरी के जंगली इलाके में रविवार को छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और मौके से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की. साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों को आग के हवाले कर नष्ट किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 2600 लीटर से अधिक जावा महुआ को भी नष्ट किया गया.

उन्होंने कहा कि अवैध शराब भट्ठी संचालित करने वालों की पहचान की जा रही है और पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गुरुआ लूटकांड: पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने व्यवसायियों से की मुलाकात, जल्द गिरफ्तारी का दिलाया भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >