Gaya News : पुलिस ने खदेड़ कर दो हथियारबंदों को दबोचा, तीन हुए फरार

Gaya News : बहेरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक बाइक पर दो हथियारबंद को खदेड़ कर पकडा.

डोभी. बहेरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक बाइक पर दो हथियारबंद को खदेड़ कर पकडा. इसको लेकर गुरुवार को डीएसपी शेरघाटी-टू संजीत कुमार प्रभात ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी के निर्देश पर बहेरा थानाध्यक्ष पवन कुमार के द्वारा क्षेत्र में अवैध हथियार को लेकर सघन छापेमारी की जा रही थी. इसी के तहत गुरुवार को थाना क्षेत्र मौलानगर के पास गम्हरिया टोले से दो बदमाशों को पकड़ा गया. इनके पास से एक थर्नेट और एक कट्टे के साथ स्मार्टफोन बरामद किया गया है. ये दोनों एक बाइक पर सवार थे. वहीं एक बाइक पर तीन अन्य बदमाश भागने में सफल रहे. भागने वाला बदमाशों की शिनाख्त कर ली गयी है. गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. दोनों हथियारबंद बदमाशों की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सुंदर कुम्हारी गांव के सौरव पासवान और राज कुमार पासवान के रूप में की गयी है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन उक्त बदमाश गम्हरिया जंगल में जानवर चरानेवाली महिलाओं के साथ हथियार के बल पर छेड़छाड़ करना व आने जाने वाले लोगों के साथ लूटपाट करते थे. सभी बदमाशों की बहेरा पुलिस को लंबे अरसे से तलाश थी. गुप्त सूचना गुरुवार को पकड़े गये. भगने वाला बदमाशा को गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >