कभी स्कूल नहीं गईं, फिर भी लिख दी सफलता की कहानी, अब दिल्ली में होगा सम्मान, जानिए नक्सलग्रस्त पंचायत मुखिया की उपलब्धि

जिले के नक्सलग्रस्त इमामगंज प्रखंड की बिकोपुर पंचायत की मुखिया मेहरे अंग्रेज खानम अब राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होंगी. पंचायत में विकास और पारदर्शिता के उत्कृष्ट कार्यों को लेकर उन्हें राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है.

Gaya News: (रोशन कुमार) जिले के नक्सलग्रस्त इमामगंज प्रखंड की बिकोपुर पंचायत की मुखिया मेहरे अंग्रेज खानम अब राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होंगी. पंचायत में विकास और पारदर्शिता के उत्कृष्ट कार्यों को लेकर उन्हें राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. तीन जून को नई दिल्ली स्थित मंडपम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

बिहार सरकार ने जारी किया आमंत्रण पत्र

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में मेहरे अंग्रेज खानम को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए आमंत्रित किया गया है. यह सम्मान पंचायत स्तर पर बेहतर प्रशासन और विकास कार्यों के लिए दिया जा रहा है.

नक्सल प्रभावित पंचायत को बनाया विकास का मॉडल

मुखिया मेहरे अंग्रेज खानम के नेतृत्व में बिकोपुर पंचायत में सड़क, पेयजल, शौचालय, आवास, पेंशन और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन हुआ. पंचायत सरकार भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर लोगों के लिए सेवाएं प्राप्त करने का आसान केंद्र बनाया गया.

कभी गोलियों की आवाज से दहशत में रहता था इलाका

इमामगंज प्रखंड का बिकोपुर पंचायत कभी नक्सलियों के खौफ और गोलियों की तड़तड़ाहट के लिए जाना जाता था. इलाके में भय का माहौल बना रहता था. लेकिन समय के साथ प्रशासनिक प्रयासों और विकास योजनाओं के कारण यहां से नक्सल प्रभाव कम हुआ और विकास की नई तस्वीर उभरने लगी.

25 साल की उम्र में संभाली पंचायत की कमान

वर्ष 2016 में महज 25 वर्ष की उम्र में मेहरे अंग्रेज खानम बिकोपुर पंचायत की मुखिया बनीं. कम पढ़ी-लिखी होने के बावजूद उन्होंने अपने परिजनों के सहयोग से पंचायत के लोगों से सीधा संवाद शुरू किया और योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया.

प्रधानमंत्री से भी मिल चुका है सम्मान

वर्ष 2022 में पंचायत के उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा बिकोपुर पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. पुरस्कार में मिली 15 लाख रुपये की राशि से पंचायत के ग्रामीणों के लिए एंबुलेंस खरीदी गई.

पंचायत भवन बना आधुनिक सुविधाओं का केंद्र

बिकोपुर पंचायत सरकार भवन आधुनिकता का प्रतीक बन चुका है. यहां सीसीटीवी कैमरे, मीटिंग हॉल और बेहतर बैठने की व्यवस्था उपलब्ध है. रोस्टर के अनुसार पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और राजस्व कर्मचारी मौजूद रहते हैं. आरटीपीएस काउंटर सक्रिय होने से ग्रामीणों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ता.

कभी स्कूल नहीं गईं, फिर भी लिख दी सफलता की कहानी

मेहरे अंग्रेज खानम नक्सलग्रस्त कोठी थाना क्षेत्र के बाहा गांव के किसान परिवार से आती हैं. वह सिर्फ साक्षर हैं और कभी स्कूल नहीं गईं. कम उम्र में उनकी शादी रिहाशत नवाज उर्फ छोटन खान से हुई थी. ससुराल में राजनीतिक माहौल मिलने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे पंचायत राजनीति को समझा और फिर खुद नेतृत्व संभाल लिया.

दोबारा जीतकर कायम रखा जनता का भरोसा

2016 में पहली बार मुखिया बनने के बाद मेहरे अंग्रेज खानम ने पंचायत में विकास की नई पहचान बनाई. उनके कामकाज से खुश होकर वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में जनता ने एक बार फिर उन्हें मुखिया चुनकर अपना भरोसा जताया.

Also Read: गुरुआ में महारुद्र यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ मंडप प्रवेश कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >