JPN सदर अस्पताल रोस्टर: रविवार को बंद रहेगी ओपीडी, आपात स्थिति के लिए तीनों शिफ्ट में तैनात रहेंगे ये डॉक्टर

छुट्टी के दिन अगर आपको या आपके परिजनों को अचानक मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़े, तो घबराने की जरूरत नहीं है. जेपीएन सदर अस्पताल में रविवार को भी 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं सुचारू रहेंगी. यहां देखें किस शिफ्ट में कौन से डॉक्टर मरीजों की जान बचाने के लिए तैनात रहेंगे.

Gaya News : जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट. छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को जेपीएन सदर अस्पताल (जयप्रकाश नारायण अस्पताल) में जनरल ओपीडी (OPD) सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, शहरवासियों की चिकित्सा संबंधी आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है. अस्पताल प्रबंधन ने रविवार के लिए इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. किसी भी विषम परिस्थिति या बड़े हादसे से निपटने के लिए तीनों शिफ्टों में विशेषज्ञ डॉक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा आपात स्थिति को संभालने के लिए एक डॉक्टर को ‘रिजर्व’ मोड में भी रखा गया है.

रविवार का इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर

शिफ्ट का समयड्यूटी पर तैनात डॉक्टर
सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तकडॉ. शैलेश कुमार
दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तकडॉ. विमल कुमार रंजन
रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक (नाइट शिफ्ट)डॉ. आदिल इमाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >