Gaya News. जयप्रकाश नारायण अस्पताल (सदर अस्पताल) के ओपीडी में बुधवार की सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक तथा शाम चार बजे से छह बजे तक मरीजों का इलाज किया जायेगा. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मेडिसीन विभाग में डॉ हेमंत कुमार, शिशु रोग में डॉ शैलेश कुमार, स्किन में डॉ आदिल इमाम, सर्जरी में डॉ संजय कुमार सिंह, आर्थो में डॉ अभिषेक कुमार, गायनी में डॉ संध्या प्रसाद तथा इएनटी विभाग में डॉ शरीफ आलम मरीजों का उपचार करेंगे. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है.
ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक, शाम चार बजे से छह बजे तक
विभाग-तैनात डॉक्टर
मेडिसीन – डॉ हेमंत कुमार
शिशु रोग- डॉ शैलेश कुमार
स्किन- डॉ आदिल इमाम
सर्जरी- डॉ संजय कुमार सिंह
आर्थो- डॉ अभिषेक कुमार
गायनी- डॉ संध्या प्रसाद
इएनटी- डॉ शरीफ आलम
गैर संचारी रोग- डॉ एमइ हक, डॉ मधु कुमारी गुप्ता
