Gaya News : गुरुआ में नाबालिग से दुष्कर्म, औरंगाबाद का युवक गिरफ्तार

Gaya News : थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित युवक ने उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

गुरुआ. थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित युवक ने उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इससे इलाके के लोग गम के साथ काफी गुस्से में भी हैं. हालांकि इस घटना के बाद पीड़िता ने दो दिन पहले स्थानीय पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज ���माम ने बताया कि औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र का मोहन कुमार मांझी अपने ननिहाल बराबर आता था. यहां रामलीला देखने के दौरान एक नाबालिग को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >