गया सेंट्रल जेल से बाहर आए कुख्यात ‘पगला’ का आतंक, दो युवकों को धारधार हथियार से किया हमला, पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल…

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर में सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है . गांधी नगर मोहल्ले के दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया

Gaya News: (गया से उदय शंकर) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर में सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है . गांधी नगर मोहल्ले के दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना के पीछे आपसी वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है . पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमले में कुख्यात बदमाश प्रह्लाद मांझी उर्फ पगला और उसके गुर्गों का नाम सामने आ रहा है.

शराब पीकर लौट रहे थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले मंटू पासवान, पिता प्रकाश पासवान, और जीतू रवानी सोमवार की देर रात शिकहर की तरफ से खाना-पीना कर लौट रहे थे. तभी अबगिला पहाड़तली मुहल्ले के समीप कुछ लोगों ने उन पर चाकू और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए .

कुख्यात प्रह्लाद उर्फ पगला पर लगा हमला कराने का आरोप

घटना के पीछे कुख्यात बदमाश प्रह्लाद मांझी उर्फ पगला और उसके गुर्गों का हाथ बताया जा रहा है. बताया जाता है कि हाल ही में प्रह्लाद मांझी गया सेंट्रल जेल से बाहर आया है . इलाके में उसका नाम कई आपराधिक घटनाओं में पहले भी सामने आ चुका है .

पहले भी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद सुर्खियों में आया था पगला

जानकारी के अनुसार हत्या, 112 पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, पिस्टल और बाइक लूट मामले में फरार चल रहे प्रह्लाद उर्फ पगला को पूर्व में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने लोको कॉलोनी स्थित पुरानी कॉटन मिल के पास मुठभेड़ में गोली मारकर घायल किया था . इसके बाद से वह लगातार पुलिस के रडार पर रहा है .

आपसी वर्चस्व में हुआ हमला

फिलहाल पुलिस का मानना है कि यह हमला आपसी वर्चस्व और अपराधी गुटों की रंजिश को लेकर हुआ है. पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल दोनों युवक भी आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं. हालांकि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है . घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी . पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है.

Also Read: गया में भारी बवाल, मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >