गया में 30 मई को बीसीईसीई परीक्षा, 15 केंद्रों पर 7402 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Gaya News: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा 30 मई को गया जिले में आयोजित बीसीईसीई परीक्षा में 7402 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं.

Gaya News(गया से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट):
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई-2026) द्वारा 30 मई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर गया में 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. गया में कुल 7402 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. 30 मई को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमैटिक्स और बायोलॉजी विषयों की परीक्षा आयोजित होगी.

इन शिक्षण संस्थानों को बनाया गया सेंटर

परीक्षा के लिए गया कॉलेज, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, टी मॉडल इंटर स्कूल, हरिदास सेमिनरी, महावीर इंटर कॉलेज, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौरी कन्या मानपुर, प्लस टू जिला स्कूल, प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल बोधगया, प्लस टू हाई स्कूल बोधगया, प्लस टू हाई स्कूल रसलपुर, प्लस टू काशमी हाई स्कूल, प्लस टू हाई स्कूल चंदौती, राजकीय बालिका प्लस टू विद्यालय रमना, अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन रोड तथा रामरूचि बालिका इंटर स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

सर्वाधिक परीक्षार्थी गया कॉलेज केंद्र पर रहेंगे, जहां पीसीबी समूह में 1085 और पीसीएम समूह में 256 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है.

Also Read: CUSB के 19 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट; अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में मिला पांच लाख का पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >