अवधेश हत्याकांड: दो और मुख्य आरोपित गिरफ्तार, देसी कट्टा और पिस्टल बरामद

जिले परैया थाना क्षेत्र के अवधेश सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है.

Gaya News: (परैया से रंजन सिन्हा) जिले परैया थाना क्षेत्र के अवधेश सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो अन्य मुख्य आरोपितों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.

पुलिस की टीम ने की छापेमारी

पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी के दौरान धर्मेंद्र कुमार पिता गनौरी पासवान, ग्राम खगड़ी बीघा और रौशन कुमार पिता दिनेश पासवान, ग्राम उपरहुली से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से एक देसी कट्टा और एक देसी पिस्टल बरामद की है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार रौशन कुमार एक रिटायर्ड चौकीदार का पोता भी है.

क्या है पूरा मामला

19 अप्रैल 2026 को हुए इस हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इससे पहले भी इस कांड में संलिप्त आरोपित रौशन कुमार (पिता दिलीप विश्वकर्मा) को हथियार के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्याकांड की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी रखे हुए है.

Also Read: Gaya News: गया में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग, जुआ और नशे के अवैध धंधे का विरोध करना पड़ा महंगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >