स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर गया शहर स्थित गया संग्रहालय में मिलिट्री पंजाब रेजीमेंट के पाइप एवं मिलिट्री बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
सैन्य कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों की धुनें
मिलिट्री के मेजर अजय पाल सिंह और सूबेदार संजू कुमार के नेतृत्व में 30 से अधिक सैन्य कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक धुन प्रस्तुत की.
इस दौरान ‘सारे जहां से अच्छा’, ‘मेरे वतन के लोगों’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ सहित कई राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में देशप्रेम की भावना भर दी. इसके साथ ही पाइप बैंड ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी. इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार का संबोधन
कार्यक्रम के बाद डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि ज्ञान व मोक्ष की पावन धरती गया में स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित मिलिट्री बैंड की प्रस्तुति बेहद शानदार रही. उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था और आयोजन की सराहना करते हुए सभी कलाकारों को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार का संबोधन
कार्यक्रम के बाद डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि ज्ञान व मोक्ष की पावन धरती गया में स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित मिलिट्री बैंड की प्रस्तुति बेहद शानदार रही.
उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था और आयोजन की सराहना करते हुए सभी कलाकारों को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को बढ़ावा
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं.
