गया-कोडरमा रेलखंड पर आरपीएफ ने जहानाबाद के युवक को किया गिरफ्तार, छह बोतल विदेशी शराब बरामद

Gaya-Koderma railway : गया-कोडरमा रेलखंड पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के दौरान छह बोतल विदेशी शराब के साथ जहानाबाद के एक युवक को गिरफ्तार किया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

गया जी से रोहित की रिपोर्ट
Gaya-Koderma railway: गया-कोडरमा रेलखंड पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत विशेष अभियान चलाकर छह बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी जहानाबाद जिले का रहने वाला है. आरपीएफ ने उसके खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Gaya Ji News: आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

आरपीएफ ने रविवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत गया-कोडरमा रेलखंड पर विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया. तलाशी लेने पर उसके पास से छह बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. आरपीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है. बरामदगी के बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya-Koderma railway: आरपीएफ ने क्या बताया?

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि युवक की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान छह बोतल विदेशी शराब बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Gaya Ji Rail Police: पूछताछ में क्या जानकारी मिली?

आरपीएफ के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बेरोजगार है और शराब को बिहार लाकर अधिक कीमत पर बेचता था, जिससे उसे आर्थिक लाभ होता था. पुलिस इस बयान के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है. आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Also Read: गया जी में अगले 2 से 3 घंटे में होगी भारी बारिश, शाम 5 बजे तक के लिए अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >