गया जंक्शन पर गूंजा 'बोल बम' का जयकारा, कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए हुआ रवाना

श्रावणी मेले के उत्साह में डूबा गया जंक्शन. कांवरियों के जत्थे 'बोल बम' के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए.

श्रावणी मेला के पावन अवसर पर बुधवार को गया जंक्शन पूरी तरह शिवमय नजर आया. स्टेशन परिसर "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बाबा नगरी देवघर" के जयघोष से गूंज उठा. बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था गया से देवघर के लिए रवाना हुआ.

भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. गया जंक्शन पर सुबह से ही कांवरियों की भीड़ जुटने लगी थी. श्रद्धालु अपने साथ कांवर, पूजन सामग्री और जरूरी सामान लेकर ट्रेन का इंतजार करते दिखे.

ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने "बोल बम" के जयकारे लगाए, जिससे पूरा स्टेशन भक्तिमय वातावरण में रंग गया. इस दौरान अमित कुमार, ज्योति गुप्ता, अरविंद कुमार, बिपीन कुमार, पवन कुमार, त्यागी कुमार, चंदन कुमार व अशोक कुमार सहित कई श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भी नजर आए.

श्रद्धालुओं में दिखा गजब का उत्साह

कांवरियों ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करना उनके लिए आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा पर्व है. उन्होंने कहा कि देवघर की यात्रा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देती है. श्रद्धालुओं ने अन्य लोगों से भी श्रावणी मेले में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने की अपील की और अधिक से अधिक लोगों को इस पावन यात्रा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ (RPF) की टीम ने स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की है. प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार और प्रतीक्षालयों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी थी.

रेलकर्मी लगातार यात्रियों को सही प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की जानकारी देते रहे तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए लगातार घोषणाएं की जाती रहीं. श्रावणी मेले को लेकर गया जंक्शन पर पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा.

रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कांवरियों की संख्या में और वृद्धि होगी. इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु रेल परिचालन के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बनी रहे.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >