गया जी मुकेश कुमार पांडेय का रिपोर्ट
Gaya Ji Youth Missing: गया जी जिले के मोहड़ा प्रखंड स्थित गेहलौर गांव से एक 26 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. शिक्षक मनोज पांडेय के पुत्र बिट्टू कुमार पांडेय 26 जून की शाम बाबा दशरथ मांझी समाधि स्थल के पास से अचानक गायब हो गए. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है.
Gaya Ji Youth Missing: गेहलौर घाटी क्षेत्र से लापता हुआ युवक
मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर थाना क्षेत्र के गेहलौर गांव निवासी बिट्टू कुमार पांडेय 26 जून 2026 की शाम घर से निकले थे. परिजनों के अनुसार उन्हें आखिरी बार बाबा दशरथ मांझी समाधि स्थल के आसपास देखा गया था. इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका.
Gaya Ji Teacher : शिक्षक के पुत्र के लापता होने से परिवार परेशान
लापता युवक के पिता मनोज पांडेय पेशे से शिक्षक हैं. बेटे के अचानक गायब हो जाने के बाद पूरा परिवार चिंता में है. मां रानी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात
परिजनों ने बताया कि बिट्टू कुमार का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं था. इसी कारण वह घर से निकल गए और देर रात तक वापस नहीं लौटे. जब काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस की मदद ली.
गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Gaya Ji News: गेहलौर थाना में दिया गया आवेदन
मनोज पांडेय ने गेहलौर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की तलाश करने की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने विभिन्न समूहों में साझा की तस्वीर
गेहलौर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि युवक के गुमशुदा होने का आवेदन प्राप्त हुआ है. युवक की तस्वीर पुलिस प्रशासन के विभिन्न समूहों और नेटवर्क में साझा की गई है ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके.
दिव्यांग है लापता युवक
परिजनों के अनुसार बिट्टू कुमार पैर से हल्के दिव्यांग हैं. इसी वजह से परिवार की चिंता और बढ़ गई है. स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में सहयोग कर रहे हैं. पुलिस और परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बिट्टू कुमार पांडेय के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत गेहलौर थाना या उनके परिजनों को सूचित करें. इससे युवक को जल्द खोजने में मदद मिल सकती है.
Also Read: गया जी: बैंक से पैसे निकालकर जा रहे युवक से चोरी, अब कटिहार से बरामद हुई पूरी रकम, आरोपी फरार
