गया जी की 45 वर्षीय महिला का झारखंड के जंगल में मिला शव, बेलपत्र तोड़ने गई ग्रामीण ने दी जानकारी, जांच में जुटी पुलिस

पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के डुगडुग्वा जंगल में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान 45 वर्षीय लालो देवी के रूप में हुई है, जिनके शव के पास से जहरीली दवा भी बरामद की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पलामू जिला के नौडीहा थाना क्षेत्र के डुगडुग्वा जंगल से पुलिस ने एक संदिग्ध अवस्था में महिला का शव बरामद किया है. मृतका महिला की पहचान डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के बकरिडीह गांव निवासी लालो देवी (45 वर्ष) के रूप में की गई है.

शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लालो देवी सुबह डुमरिया बाजार जाने को लेकर निकली थीं. देर शाम जब घर नहीं लौटीं, तो परिजनों एवं ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला. शनिवार को पलामू जिला के नौडीहा थाना क्षेत्र से शव बरामद किया गया.

स्थानीय एक महिला बेलपत्र तोड़ने गई तो शव देखा, इसके बाद लोगों को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डाल्टेनगंज भेज दी है. शव के समीप से जहरीली दवा भी बरामद की गई है.

पारिवारिक पृष्ठभूमि और मायके में रहने की जानकारी

ग्रामीणों ने जानकारी दी कि लालो देवी के पति उमेश यादव ने दूसरी शादी कर ली थी. लगभग 10 वर्ष से लालो देवी अपने मायके बकरिडीह गांव में रह रही थीं. मृतका के दो बच्चे भी हैं.

पुलिस जांच और थानाध्यक्ष का बयान

इस संदर्भ में भदवर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामला झारखंड का है. झारखंड की पुलिस मामले की जांच कर रही है. नौडीहा थाने की पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का वास्तविक पता चलेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

Also Read : गया जी में निगमकर्मियों की हड़ताल से बढ़ा संकट, शहर में कचरे का अंबार; जलापूर्ति बाधित होने पर DM ने दिए FIR के निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >