गया स्टेशन पर चोरी की बड़ी साजिश नाकाम, दो महिलाएं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Gaya Ji Station Theft: गया जी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर चोर गिरफ्तार हुए. चार मोबाइल और चांदी जैसी पायल बरामद की गई.

गया जी से रोहित की रिपोर्ट
Gaya Ji Station Theft : गया जी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर से दो महिलाओं समेत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल फोन, पायल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखाई दिए. संदेह होने पर पुलिस टीम ने तीनों को रोककर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उनके जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद तलाशी ली गई.

गया जी की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पूछताछ में क्या खुलासा हुआ?

इस संबंध में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार सहित अन्य जवानों के सहयोग से गया रेलवे स्टेशन परिसर में नियमित गश्त की जा रही थी. आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के अनुसार पूछताछ में तीनों आरोपियों ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन, जेवरात और अन्य सामान चोरी करने की बात स्वीकार की. आरोपियों ने यह भी बताया कि वे चोरी किए गए सामान को बेचने और आगे चोरी की नई घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में गया जी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित वारिसनगर निवासी मो.सरफराज शामिल हैं. इसके अलावा बोकारो जिले के फुसरो क्षेत्र की रहने वाली रूबी देवी (26 वर्ष) और तितली कुमारी (22 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों महिलाएं आपस में पड़ोसन बताई जा रही हैं.

आरोपियों के पास से क्या बरामद हुआ?

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए. इनमें इनफिनिक्स, वीवो, आईटेल और लावा कंपनी के मोबाइल शामिल हैं. इसके अलावा एक जोड़ी चांदी जैसी दिखने वाली पायल और दो ब्लेड के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं. आरोपियों के पास इन सामानों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला.

बरामद सामान की कीमत कितनी है?

आरपीएफ के अनुसार बरामद चोरी के सामान की अनुमानित कीमत करीब 54 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है और उसके वास्तविक मालिकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पुलिस ने क्या मामला दर्ज किया?

इस मामले में गया रेल थाना में कांड संख्या 163/2026 दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा क्या है?

रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसरों में चोरी, लूट तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी द्वारा “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाती है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती है.

Also Read: बेलागंज में 5 कृषि ट्रांसफार्मरों से कॉयल और तेल की चोरी, धान की खेती पर मंडराया संकट, किसान परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >