गया जी में भीषण चोरी, अलमारी से 50 लाख के गहने गायब, घरवालों के उड़े होश, पुलिस जांच में जुटी

Gaya ji News: गया जी जिले के डोभी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सेवईचक गांव में एक परिवार के घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब हो गए.

गया जी से ओमकार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya ji News:
गया जी जिले के डोभी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सेवईचक गांव में एक परिवार के घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण रहस्यमय तरीके से गायब हो गए. पीड़ित ने जब बेडरूम की अलमारी खोली तो आभूषणों का बॉक्स और चांदी से भरा बैग गायब मिला. घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है.

अलमारी खोलते ही उड़ गए होश

डोभी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित सेवईचक (अमारूत) गांव निवासी अक्षय कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि किसी काम से उन्होंने बेडरूम की अलमारी का ताला खोला. अलमारी की जांच करने पर उसमें रखा सोने के आभूषणों का बॉक्स और चांदी के गहनों से भरा बैग गायब मिला.

35 से 40 लाख के सोने के गहने और चांदी के आभूषण लापता

पीड़ित के अनुसार आभूषणों के बॉक्स में लगभग 35 से 40 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने रखे हुए थे. वहीं बैग में बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण मौजूद थे. कुल मिलाकर गायब आभूषणों की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है. अक्षय कुमार ने बताया कि करीब पांच-छह दिन पहले उन्होंने अलमारी खोलकर आभूषणों को देखा था, उस समय सभी गहने सुरक्षित थे.

घर में रहते हैं सिर्फ पत्नी और दो बच्चे

इसके बाद जब दोबारा अलमारी खोली गई तो गहनों का बॉक्स और चांदी का बैग दोनों गायब मिले. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर में उनके साथ केवल पत्नी और दो छोटे बच्चे रहते हैं. हालांकि आसपास के बच्चे अक्सर घर में आते-जाते रहते हैं. इसके अलावा घर में पहले एक दाई काम करती थी, लेकिन वह पिछले रविवार से काम पर नहीं आ रही है.

FIR दर्ज कर जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामी ने डोभी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर गहनों के गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है. मामले की सूचना मिलने पर डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस टीम घर और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

Also Read: ECR में बड़ा फेरबदल, 63 RPF सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, गया जंक्शन को मिले दो नए अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >