शिवनगर आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक के अभाव से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Gaya Ji News : गया जिले के शिवनगर स्थित आयुर्वेदिक औषधालय में चिकित्सक के सेवानिवृत्त होने के बाद से नए डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों और निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द चिकित्सक की नियुक्ति और अस्पताल को पुनः चालू करने की मांग की है.

Gaya Ji News : शिवनगर गांव में स्थित आयुर्वेदिक औषधालय में चिकित्सक के सेवा निवृत्त होने के बाद से आज तक नए चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो पाई है. इसका सीधा प्रभाव उन लोगों पर पड़ रहा है जो वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सा पर निर्भर हैं. ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह औषधालय स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र था, लेकिन चिकित्सक के अभाव में इसकी उपयोगिता लगभग समाप्त हो गई है.

आयुर्वेदिक चिकित्सा पर भरोसा, लेकिन डॉक्टर नहीं होने से इलाज प्रभावित

आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिस पर आज भी लाखों लोग विश्वास करते हैं. अनेक रोगी नियमित रूप से आयुर्वेदिक उपचार लेकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं लेकिन चिकित्सक के नहीं होने से मरीजों को उचित परामर्श और उपचार नहीं मिल पा रहा है. उन्हें छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों या निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है.

मुखिया सुवोध कुमार सिंह ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की मांग की

पंचायत के मुखिया सुवोध कुमार सिंह एव सामाजिक कार्यकर्ता प्रो०लालेन्द्र प्रसाद सिंह ने  सरकार एव प्रशासन से शीघ्र ही आयुर्वेदिक औषधालय में चिकित्सक की नियुक्ति करने तथा लग्भग 5 वर्षों से बंद पड़े अस्पताल को चालू कराए जाने की मांग की है.

Also Read : गया जी में आयोजित कार्यक्रम में न्याय व्यवस्था सुधार पर गंभीर चर्चा, न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह बोले-पुलिस जांच प्रणाली को और प्रभावी बनाना जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vijay pandey tekari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >