गया जी में बार-बार बिजली ट्रिपिंग से मिलेगी राहत, मानपुर प्रमंडल में फीडरों का विशेष मेंटेनेंस

Gaya Ji News : मानपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने मोहड़ा, नीमचक बथानी, टनकुप्पा और फतेहपुर क्षेत्र में बिजली ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के लिए विशेष मेंटेनेंस और सुधार कार्य कराया है.

Gaya Ji News : गया जी जिले के मानपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने उपभोक्ताओं को बेहतर और बिना बाधा बिजली देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. बिजली विभाग ने मोहड़ा बिजली उपकेंद्र समेत नीमचक बथानी, टनकुप्पा और फतेहपुर के कई फीडरों में विशेष मरम्मत और मेंटेनेंस का काम कराया है.

लाइन ट्रिपिंग की समस्या दूर

विगत कुछ दिनों से संबंधित पावर सब-स्टेशनों एवं इन 11 केवी फीडरों से लगातार लाइन ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से सभी ट्रिपिंग वाले संवेदनशील प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद उन चिन्हित स्थानों पर मेंटेनेंस का कार्य कराया गया और विद्युत तारों के संपर्क में आने वाले पेड़ों की टहनियों की व्यापक छंटाई करायी गयी.

लूज तारों को किया गया दुरुस्त

इसके साथ ही, आम उपभोक्ताओं की सुरक्षा और बेहतर आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए 11 केवी के लूज तारों को कसकर मानक ऊंचाई के अनुरूप ठीक कराया गया. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मानपुर के कार्यपालक अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर) अजय कुमार ने बताया कि प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले अन्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भी आवश्यकता के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से ऐसे अनुरक्षण और सुधार के कार्य कराए जाने की पूरी योजना तैयार की गई है.

उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

इस महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार के संबंध में विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश ने बताया कि इन विशेष मेंटेनेंस कार्यों के पूरा होने से मोहड़ा, नीमचक बथानी, टनकुप्पा, फतेहपुर व अन्य संबंधित प्रखंडों के हजारों उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में निर्बाध एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा सकेगी.

Also Read : गया जी : टीसी देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटा स्कूल प्रशासन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >