मैगरा में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को पकड़ा, हत्या के प्रयास के मामले में थी तलाश

Gaya Ji News : गया जिले के मैगरा थाना पुलिस ने बिकुआ कला गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ वर्ष 2023 में मामला दर्ज था और अब उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है.

गया जी से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya Ji News : मैगरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिकुआ कला गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिकुआ कला गांव निवासी सुरेश भुइयां एवं सूर्यदेव भुइयां के रूप में हुई है. दोनों के विरुद्ध मैगरा थाना कांड संख्या 48/23 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था और वे लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू

मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिकुआ कला गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है.

Also Read : नालंदा के बिंद थाना से एसएसजी पहुंचे सरोज कुमार, पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >