गया जी में स्कूल चोरों के निशाने पर, 25 हजार रुपये और कंप्यूटर लेकर फरार

Gaya Ji News : गया के गुरुआ थाना क्षेत्र के बेल बिगहा मोड़ स्थित डिवाइन आई पब्लिक स्कूल में रविवार रात चोरों ने खिड़की तोड़कर कार्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर 25 हजार रुपये नकद, एक कंप्यूटर और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के बेल बिगहा मोड़ के समीप संचालित डिवाइन आई पब्लिक स्कूल में चोरों ने रविवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर स्कूल की चारदीवारी फांदकर परिसर में घुसे और खिड़की तोड़कर कार्यालय में प्रवेश कर गए. इसके बाद वहां रखी नकदी और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए. विद्यालय के निदेशक मो. हैदर अली ने बताया कि चोरों ने कार्यालय में रखे लगभग 25 हजार रुपये नकद तथा एक कंप्यूटर सहित अन्य सामान की चोरी कर ली.

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

इस घटना में विद्यालय को 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर मिली. कार्यालय की खिड़की टूटी देख कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन को दी. इसके बाद विद्यालय के निदेशक ने गुरुआ थाना को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई.

चोरी के दौरान क्षतिग्रस्त स्कूल में रखा सामान

पुलिस ने खंगालने शुरू किए सुराग, चोरों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ

पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : मोहनपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 20 आरोपियों पर एफआईआर, 10 लाख रुपये का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >