गया में शादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन फरार, फर्जी परिवार बनकर रची गई साजिश! मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस

Gaya Ji News : गया के बेलागंज में राजस्थान के युवक की शादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन कथित परिजनों के साथ फरार हो गई. पुलिस इसे सुनियोजित ठगी मानकर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट :
Gaya Ji News :
गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में हुई कथित फर्जी शादी का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. राजस्थान से आए एक युवक की शादी धूमधाम से कराई गई, लेकिन सात फेरे लेने के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन अपने कथित परिजनों के साथ फरार हो गई. पीड़ित पक्ष ने इसे सुनियोजित ठगी बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

राजस्थान से आया दूल्हा, रस्में पूरी होने के बाद गायब हुई दुल्हन

जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी संजय पटवा की शादी दरियापुर गांव स्थित श्रीकांत पासवान के घर में कराई गई थी. विवाह की सभी रस्में दोनों पक्षों की मौजूदगी में पूरी हुईं. शादी संपन्न होने के कुछ ही समय बाद दुल्हन अचानक लापता हो गई. उसके साथ मौजूद कथित परिजन भी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.

जांच में सामने आई फर्जी परिवार की कहानी

पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि चांदी राय नामक व्यक्ति ने खुद को युवती का भाई बताकर शादी की पूरी व्यवस्था कराई थी. वहीं उसके साथ मौजूद एक दंपति ने युवती के माता-पिता बनकर समारोह में हिस्सा लिया. शादी के दौरान किसी को भी युवती की वास्तविक पहचान पर संदेह नहीं हुआ.

दुल्हन की असली पहचान अब तक नहीं आई सामने

मामले की सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक युवती की वास्तविक पहचान और उसका पता-ठिकाना सामने नहीं आ सका है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और फरार लोगों की तलाश की जा रही है.

मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी

एसएचओ थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में बेलागंज थाना कांड संख्या 355/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. फरार मास्टरमाइंड चांदी राय की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सकेगा.

Also Read: गया जी: रातभर चली शादी की रस्में, विदाई से पहले नकदी-जेवर ले फरार हुई दुल्हन, जानें फिर क्या हुआ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >