दाखिल-खारिज में लापरवाही पर गया डीएम की बड़ी कार्रवाई, मानपुर सीओ और राजस्व कर्मचारी पर जांच के आदेश

Gaya Ji News: गया डीएम शशांक शुभंकर ने दाखिल-खारिज मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप में मानपुर सीओ और राजस्व कर्मचारी प्रहलाद कुमार के खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है.

गया जी कार्यालय से रोशन कुमार की रिपोर्ट:
Gaya Ji News : गया जिले में सरकारी कार्यों में लापरवाही और शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कड़ा रुख अपनाया है. दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) वादों के निष्पादन में लापरवाही बरतने को लेकर डीएम ने अंचल अधिकारी मानपुर और राजस्व कर्मचारी प्रहलाद कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) सदर द्वारा विस्तार से जांच कराई गई थी, जिसमें उन पर लगे आरोप पूरी तरह सही पाए गए हैं.

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गिरी गाज

जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अंचल अधिकारी मानपुर और राजस्व कर्मचारी प्रहलाद कुमार से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गई थी. निर्धारित समय में दोनों की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. इसके बाद जिलाधिकारी ने दोनों के विरूद्ध विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है.

लापरवाही और अनियमितता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं: डीएम

इस कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सख्त लहजे में कहा कि अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता के काम में बाधा पहुंचाने वाले या फाइलों को लटकाने वाले दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध आगे भी इसी तरह विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: जनता दरबार में गूंजे 50 से ज्यादा मामले, गयाजी डीएम ने ऑन द स्पॉट समाधान के दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >