गया जी से ओमकार सिन्हा का रिपोर्ट
Gaya Ji News : चर्चित दिव्या कुमारी हत्याकांड में शुक्रवार को भाकपा माले की एक टीम ने मृतका के गांव अच्छवा जाकर परिजनों से मुलाकात की और आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी की मांग उठाई. टीम में जिला कमेटी सदस्य राम लखन प्रसाद, शीला वर्मा, महेंद्र पासवान व नरेश यादव शामिल थे. परिजनों ने बताया कि दिव्या ने मई 2025 में शेरघाटी थाना के ग्राम कुबडी निवासी राहुल कुमार और उसके परिवार के खिलाफ बलात्कार व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था, जो अब कोर्ट में विचाराधीन है.
हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में नाराजगी
परिजन आरोपित राहुल द्वारा बार-बार धमकियों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि 24 जून को राहुल ने दिव्या को बुलाकर साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो नामक माइनस में फेंक दिया. परिवार ने बताया कि हत्या का आरोप राहुल पर है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी में नाकाम रही है.
न्याय की मांग को लेकर डोभी में प्रदर्शन का ऐलान
भाकपा माले के नेताओं ने वरिय पुलिस अधीक्षक से अविलंब कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है. भाकपा माले ने न्याय की मांग को लेकर कल डोभी में प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है. स्थानीय लोगों में भारी रोष और चिंता देखी जा रही है.
Also Read : गया के बिकुआ कला गांव में पुलिस की छापेमारी, मैगरा थाना कांड संख्या 48/23 के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
