बाराचट्टी में हत्या के प्रयास मामले में 9 साल से फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा

Gaya Ji News: गया की बाराचट्टी पुलिस ने पचम्बा और खपीया गांव में छापेमारी कर साल 2017 से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के दो आरोपियों, रमेश यादव और मुंद्रिका यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है.

Gaya Ji News (सुनील कुमार): गयाजी जिले की बाराचट्टी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के पचम्बा और खपीया गांव में की है, जहां से हत्या के प्रयास के मामले में नामजद दोनों अभियुक्तों को दबोचा गया है.

हत्या के प्रयास मामले में दो गिरफ्तार

इस संबंध में जानकारी देते हुए बाराचट्टी के थाना अध्यक्ष नरेंद्र किशोर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी साल 2017 के एक मामले में वांछित थे और काफी समय से पुलिस की नजरों से बचकर भाग रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने गांवों में छिपे हुए हैं, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी

थाना अध्यक्ष ने बताया कि खपीया गांव से रमेश यादव और पचम्बा गांव से मुंद्रिका यादव को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों के खिलाफ थाने में हत्या के प्रयास का गंभीर मामला दर्ज था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Also Read: नक्सल प्रभावित इलाके से निकला सेना का सिपाही, गयाजी के सुमित कुमार ने रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >