गया जी की मिनी फ्लोर मिल में 3.94 करोड़ के लेनदेन का आरोप, संचालिका ने मैनेजर दंपती पर दर्ज कराई FIR

गया जी के खिजरसराय में मिनी फ्लोर मिल की संचालिका ने मैनेजर और उसकी पत्नी के खिलाफ 3.94 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज कराया है. धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gaya Mini Flour Mill Fraud Case : गया जी जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के सिसवर गांव में संचालित मिनी फ्लोर मिल की संचालिका मिनी शर्मा ने मिल के मैनेजर सोनू कुमार और उनकी पत्नी माधुरी कुमारी के खिलाफ गबन एवं वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

सोनू कुमार अरवल जिले के लारी गांव के निवासी हैं और वर्ष 2017 से मिल में मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे थे.

विश्वास जीतने के बाद वित्तीय लेनदेन की जिम्मेदारी

दर्ज प्राथमिकी में मिनी शर्मा ने बताया है कि वर्ष 2017 में सोनू कुमार काम मांगने के लिए उनके पास आए थे. उन्हें 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर मिल में रखा गया था.

शुरुआत में बेहतर तरीके से काम करने के कारण उन्होंने संचालिका का विश्वास जीत लिया, जिसके बाद मिल के अधिकतर कामकाज व लेनदेन की जिम्मेदारी सोनू कुमार ही संभालने लगे.

कोविड के दौरान निजी खातों से लेनदेन का खुलासा

मिनी शर्मा का आरोप है कि कोविड महामारी के दौरान मिल में उनका आना-जाना कम हो गया. इसी दौरान मिल के अधिकृत खाते के बजाय निजी बैंक खातों से लेनदेन किए जाने की जानकारी सामने आई.

Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही

व्यक्तिगत बैंक खाते का स्टेटमेंट मांगने के बावजूद उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया. उन्होंने बताया कि उनके पति श्रीनिवास शर्मा के ब्रेन स्ट्रोक के बाद इलाज के लिए सोनू कुमार ने मात्र एक लाख रुपये दिए थे.

दस्तावेज कब्जे में लेने और धमकी का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, 27 जून 2026 को सोनू कुमार चक्रधरपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे. वहां हिसाब-किताब के दौरान उन्होंने मिल से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और चेक अपने कब्जे में ले लिए, जिसकी सूचना चक्रधरपुर थाना पुलिस को भी दी गई थी.

संचालिका ने आरोप लगाया है कि सोनू कुमार के व्यक्तिगत एसबीआई खाते से वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक कुल तीन करोड़ 94 लाख 92 हजार 515 रुपये का लेनदेन हुआ तथा पूछताछ करने पर उन्हें धमकी दी गई.

पुलिस जांच और कार्रवाई

प्रभारी थानाध्यक्ष गिरधर उपाध्याय ने बताया कि मिनी शर्मा के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की गहन छानबीन की जा रही है और पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh ranjan khijarsaray

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >