गया जी : एक मोबाइल नंबर से जुड़े थे परिवार के तीन खाते, साइबर ठगों ने ई-चालान लिंक भेजकर उड़ाए 5.17 लाख

Gaya Ji Cyber Fraud News : गया जी के मानपुर निवासी निजी अमीन सुरेश प्रसाद साइबर ठगी के शिकार हो गए. ई-बाइक चालान के फर्जी मैसेज पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और परिवार के तीन बैंक खातों से 5.17 लाख रुपये निकाल लिए गए. मामले की जांच शुरू.

Gaya Ji Cyber Fraud News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर अंतर्गत लखनपुर गांव में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक बड़ा और अनोखा हथकंडा अपनाकर एक ही परिवार को अपना शिकार बनाया है. यहां रहने वाले निजी अमीन सुरेश प्रसाद के बैंक खाते सहित उनकी पत्नी और बेटी के खातों से साइबर अपराधियों ने कुल 5 लाख 17 हजार 1100 रुपये उड़ा लिए.

मोबाइल फोन पूरी तरह हैक

पीड़ित सुरेश प्रसाद ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर ई-बाइक चालान के भुगतान को लेकर एक मैसेज आया था. जैसे ही उन्होंने उस फर्जी मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन पूरी तरह हैक हो गया.

तीन अलग-अलग बैंक खातों से साफ की रकम

मोबाइल हैक करने के बाद साइबर अपराधियों ने सुरेश प्रसाद, उनकी पत्नी और उनकी बेटी के तीन अलग-अलग बैंक खातों में सेंधमारी की. अपराधियों ने पलक झपकते ही तीनों खातों से कुल मिलाकर 5.17 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए. पीड़ित अमीन ने इस भीषण वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में गया के साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

Also Read : LLB छात्रा दिव्या ने कहा था-प्रेमी राहुल से है जान का खतरा, गया जी कोर्ट में गवाही से हफ्ते भर पहले चतरा में मिला शव

जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने अत्यंत दुखी मन से बताया कि इस अप्रत्याशित हादसे ने उनके पूरे परिवार को आर्थिक रूप से पूरी तरह कमजोर कर दिया है. पीड़ित से मिले आवेदन के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच और तहकीकात शुरू कर दी है.

बैंक खातों में एक ही मोबाइल नंबर लिंक होना बना घातक

इस ठगी के बाद पीड़ित सुरेश प्रसाद ने अपनी सबसे बड़ी चूक को साझा करते हुए अन्य लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है. उनका मानना है कि उनका निजी मोबाइल नंबर उनके अपने बैंक खाते के अलावा उनकी पत्नी और बेटी के बैंक खातों से भी जुड़ा (लिंक) हुआ था.

एक ही नंबर होना पड़ा भारी

साइबर अपराधियों ने इसी का भरपूर फायदा उठाया और एक ही फोन हैक कर तीनों खातों तक अपनी पहुंच बना ली. उन्होंने कहा कि अगर परिवार के सभी सदस्यों के खातों में अलग-अलग मोबाइल नंबर जुड़े होते, तो शायद अपराधियों को इतनी बड़ी सफलता नहीं मिलती और वे इस भारी आर्थिक नुकसान से बच जाते.

Also Read : गया जी में नाबालिग से जुड़े वायरल वीडियो मामले ने पकड़ा तूल, आरोपी रेहान की तलाश में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >