गया जी में नाबालिग से जुड़े वायरल वीडियो मामले ने पकड़ा तूल, आरोपी रेहान की तलाश में जुटी पुलिस

Gaya Ji Crime News : गया जी जिले के बांकेबाजार में नाबालिग युवती से जुड़े वायरल वीडियो मामले में रेहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

बांकेबाजार से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji Crime News :
स्थानीय थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक और नाबालिग युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने वीडियो संज्ञान में आने और शिकायत मिलने के बाद आरोपित युवक रेहान के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपी बांकेबाजार का ही निवासी बताया जाता है और वह बांकेधाम के पास मोमोज की दुकान चलाता है.

पीड़ित युवती के भाई ने दर्ज कराई शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला इलाके में तेजी से तूल पकड़ने लगा. इसके बाद नाबालिग युवती के भाई ने बांकेबाजार थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी रेहान के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.

पेन ड्राइव में साक्ष्य सुरक्षित

परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो से संबंधित डिजिटल सामग्री को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखने के लिए पेन ड्राइव में संग्रहित कर लिया गया है.

Also Read : गया जी : सिर्फ एक विभाग के भरोसे चल रहा 200 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मरीज रेफर होने को मजबूर

घटनास्थल पर पहुंची FSL की टीम

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक जांच का सहारा लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की गहराई से वैज्ञानिक जांच के लिए सोमवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की विशेष टीम भी घटनास्थल पर पहुंची.

Gaya Ji News : आरोपी राज्य छोड़कर फरार

टीम ने मौके से कई आवश्यक वैज्ञानिक नमूने और साक्ष्य एकत्रित किए हैं. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके पैतृक घर सहित कई संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन

प्रारंभिक जांच और तकनीकी इनपुट से पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपी रेहान गिरफ्तारी के डर से दूसरे राज्य में भाग गया है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने स्पष्ट किया है कि मामले की हर पहलू से सूक्ष्म जांच की जा रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और उसे जल्द ही दबोचकर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : LLB छात्रा दिव्या ने कहा था-प्रेमी राहुल से है जान का खतरा, गया जी कोर्ट में गवाही से हफ्ते भर पहले चतरा में मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >