गया जी के 22 प्रखंडों में अगले 3 घंटे में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, IMD की चेतावनी

Gaya Ji Rain Alert : मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने गया जी जिले के 22 प्रखंडों के लिए 1 से 3 घंटे की तत्कालिक चेतावनी जारी की है. गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Gaya Ji Rain Alert : गया जी जिले में सोमवार को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जिले के 22 प्रखंडों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जतायी है. तत्कालिक चेतावनी सुबह 10 बजे अपडेट की गयी है, जिसकी वैधता दोपहर 1 बजे तक बतायी गयी है. खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है.

गया जी के 22 प्रखंडों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की तत्कालिक चेतावनी के अनुसार गया जी जिले के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है. इसे देखते हुए जिले के बड़े हिस्से में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.

इन 22 प्रखंडों में दिख सकता है असर

चेतावनी में अतरी, आमस, कोच, खिजरसराय, गया नगर प्रखंड, गुरुआ, गुरारू, टनकुप्पा, टिकारी, डोभी, नीमचक बथानी, परैया, फतेहपुर, बोधगया, मानपुर, मोहड़ा, मोहनपुर, बेलागंज, बाराचट्टी, इमामगंज, बांके बाजार और वजीरगंज को शामिल किया गया है.

Imd की चेतावनी

जिले के ज्यादातर हिस्सों में सतर्क रहने की जरूरत

गया जी जिले में कुल 24 प्रखंड हैं. इनमें 22 प्रखंडों को तत्कालिक मौसम चेतावनी में शामिल किया गया है. ऐसे में जिले के ज्यादातर हिस्सों में रहने वाले लोगों को मौसम में बदलाव को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

दोपहर 1 बजे तक वैध है चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी चेतावनी 31 अगस्त को सुबह 10 बजे अपडेट की गयी. इसकी वैधता दोपहर 1 बजे तक बतायी गयी है. इस अवधि में गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गयी है.

आकाशीय बिजली के दौरान इन जगहों से रहें दूर

गरज-चमक शुरू होने पर खुले मैदान, खेत, पेड़, तालाब और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचना चाहिए. मौसम खराब होने की स्थिति में घर या किसी सुरक्षित पक्के स्थान पर रहना ज्यादा सुरक्षित है.

किसानों और ग्रामीणों को विशेष सावधानी की सलाह

खेतों में काम करने वाले किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम बिगड़ने पर खुले स्थानों से सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गयी है. खासकर बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए.

गया जी के अलावा छह जिलों में भी अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र की इसी तत्कालिक चेतावनी में बांका, बेगूसराय, जमुई, खगड़िया, लखीसराय और मुंगेर के कुछ हिस्सों को भी शामिल किया गया है. इन जिलों में भी अगले एक से तीन घंटे के दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जतायी गयी है.

Also Read : पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की मदद करेंगे स्काउट-गाइड के बच्चे, ट्रैफिक से प्राथमिक इलाज तक संभालेंगे मोर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >