Gaya से सप्ताह में दो दिन चलेगी जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन, जानें समय-रूट और तिथि

Gaya: गया जंक्शन होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल अब 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार के साथ शनिवार को भी धनबाद से परिचालित की जायेगी.

Gaya: आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को लेकर कोडरमा-गया-डीडीयू-प्रयागराज-दिल्ली के रास्ते धनबाद और जम्मूतवी के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलेगी. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद ने बताया कि गया जंक्शन होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल अब 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार के साथ शनिवार को भी धनबाद से परिचालित की जायेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 03310 जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल 16 अक्तूबर से एक दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार के साथ ही रविवार को भी जम्मूतवी से परिचालित की जायेगी.

नयी दिल्ली से बरौनी व जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

डीडीयू-पटना-मोकामा के रास्ते नयी दिल्ली से बरौनी एवं जयनगर के लिए 1-1 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. इस संबंध में विभागीय जानकारी देते हुए हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04054/04053 नयी दिल्ली-बरौनी-नयी दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल – गाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल 27, 30 अक्तूबर, 02 एवं 05 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली से 14.20 बजे खुलकर 21.15 बजे गोविंदपुरी रुकते हुए अगले दिन 00.15 बजे प्रयागराज, 03.25 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 04.45 बजे बक्सर, 05.45 बजे आरा, 06.55 बजे पटना जंक्शन, 08.40 बजे मोकामा रुकते हुए 11.00 बजे बरौनी पहुंचेगी.

जताया आभार

गया व मुंबई के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने के लिए सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स व मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने भारत सरकार के रेल मंत्री व उनके मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया है. आभार व्यक्त करने वालों में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार केडिया, सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के संरक्षक डॉ कौशलेन्द्र प्रताप, अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार अग्रवाल व अन्य शामिल हैं. इन लोगों ने बताया कि गया से मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की चैंबर की काफी पुरानी मांग रही है. इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से पूरे मगध में पर्यटन व उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: Gaya से Mumbai के लिए चलेगी ट्रेन, किया गया ट्रायल, जानें रूट और टाइम

किशनगंज की सृष्टि नखत नेपाल की माउंट मकालू के बेस कैंप पर पहुंची, जिले का नाम किया रोशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >