गया में भीषण गर्मी को लेकर हाई अलर्ट, हीट वेव मरीजों के लिए अस्पताल में बेड आरक्षित

Gaya Heat Wave: जिले के डुमरिया प्रखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Gaya Heat Wave: (डुमरिया से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट) जिले के डुमरिया प्रखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है. डीएम के निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है. अस्पताल में अलग से बेड आरक्षित किए गए हैं और स्टाफ की ड्यूटी भी शिफ्टवार लगाई गई है.

हीट वेव मरीजों के लिए पूरी तैयारी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कबीर आलम ने बताया कि अभी तक हीट वेव का कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई है. डॉ. कबीर आलम ने कहा कि डुमरिया प्रखंड की सीमा झारखंड से सटी हुई है. वहां से भी हीट वेव प्रभावित मरीज आने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके.

अस्पताल में स्टाफ और दवाइयों की व्यवस्था

अस्पताल प्रशासन की ओर से पर्याप्त दवाइयों और स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था की गई है. महिला और पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो. अस्पताल में उपलब्ध बेडों में से कुछ बेड विशेष रूप से हीट वेव मरीजों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं. साथ ही सभी कर्मियों को सतर्क और अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.

डॉक्टरों ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि बढ़ती गर्मी में सावधानी बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है. लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए.

Also Read: दादा की गोद में बैठ मासूम बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि, गुजरात से गया पहुंचा शव तो रो पड़ा पूरा गांव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >