गया जी : सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ेंगे 5 लाख से अधिक श्रद्धालु, पूरी हुई तैयारियां

Gaya First Sawan Somwari : सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर गया जिले के शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है, जहां पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने की संभावना है.

Gaya First Sawan Somwari : सावन की पहली सोमवारी तीन अगस्त को पड़ रही है. सावन की पहली सोमवारी को लेकर शहर के अधिकतर शिव मंदिरों को रंग-बिरंगे बल्बों व फूलों से सजाकर आकर्षक किया गया है. सोमवारी पर सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ जुटने लगती है.

भक्तों की भीड़ और मंदिरों में पूजा-अर्चना

सोमवारी पर हजारों श्रद्धालु अपने नजदीकी शिव मंदिरों में जाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना, आराधना, उपासना व अभिषेक कर अपने व परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

मार्कण्डेय महादेव मंदिर, आदि पिता महेश्वर महादेव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, वृद्ध परमपिता महेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के सभी शिव मंदिरों को सावन की सोमवारी पर सजाकर भव्य रूप दिया गया है.

प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति की तैयारियां

वहीं दूसरी तरफ, सोमवारी पर शिवालयों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर प्रबंधन समिति व जिला प्रशासन संयुक्त रूप से इस दिशा में पहल कर रहे हैं.

पानी व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यों व स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा सभी शिव मंदिरों में सावन की सोमवारी को लेकर की गई है.

पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

संभावना है कि सावन की पहली सोमवारी को शहर सहित जिले के शिव मंदिरों में पांच लाख से अधिक बाबा भोलेनाथ के भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना, आराधना, उपासना व अभिषेक करेंगे.

Also Read : कोईलवर का संगमेश्वरनाथ मंदिर : गंगा-सोन संगम पर विराजे महादेव, शिवलिंग में दिखती है गौरी-गणेश की आकृति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >