गया जी में NH-2 पर सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत

डोभी-शेरघाटी एनएच-2 पर सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय युवक की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डोभी-शेरघाटी मुख्य मार्ग एनएच-2 पर डोभी थाना क्षेत्र के पिपरधट्टी के समीप अहले सुबह हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय कुंदन कुमार उर्फ भोला यादव की मौत हो गयी. मृतक डोभी थाना क्षेत्र के राजाविगहा का निवासी बताया गया है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहा था युवक

पुलिस के अनुसार, कुंदन कुमार दवा लेने के लिए रांची जाने वाला था. बस पकड़ने के लिए वह सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

ट्रक के नीचे आने से मौके पर मौत

टक्कर लगने के बाद कुंदन सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद आसपास के राहगीरों में चीख-पुकार मच गयी. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डोभी पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान-पड़ताल की. इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया.

धटनास्थल पर मौजुद पुलिस. | Prabhat Khabar Network

अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों और ट्रक चालक की पहचान की जांच की जा रही है. दुर्घटना में शामिल संदिग्ध वाहन की पहचान कर उसकी धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है. आसपास के इलाकों और संभावित मार्गों पर भी जानकारी जुटायी जा रही है.

परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों में आक्रोश

कुंदन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता और वाहन चालकों की कथित लापरवाही के प्रति आक्रोश है. लोगों ने मुख्य मार्ग पर राहगीरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

पुलिस ने राहगीरों से मांगी मदद

डोभी पुलिस ने राहगीरों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि हादसे से जुड़ी किसी भी जानकारी होने पर नजदीकी थाने को सूचित करें. पुलिस का कहना है कि जानकारी मिलने से दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक तक पहुंचने में मदद मिल सकती है.

गया जी : गुरुआ में वारंटी गिरफ्तार, चोरी के बाद रातभर छापेमारी, संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की दबिश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Omkar sinha dobhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >