गया जी के इस इलाके में अब बनेगी पक्की सड़क, ग्रामीणों की मांग पर डीएम का बड़ा एक्शन

Gaya DM Action: गयाजी जिले के बाराचट्टी प्रखंड की आदर्श पंचायत झांझ स्थित मनसाडीह गांव में सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब प्रशासन तक जोरदार तरीके से पहुंच गई है.

गया जी से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Gaya DM Action:
गयाजी जिले के बाराचट्टी प्रखंड की आदर्श पंचायत झांझ स्थित मनसाडीह गांव में सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब प्रशासन तक जोरदार तरीके से पहुंच गई है. ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और बढ़ते दबाव के बाद जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण कार्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. डीएम की पहल के बाद गांव के लोगों में सड़क निर्माण को लेकर नई उम्मीद जगी है.

बरसात से पहले ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

मनसाडीह गांव के लोगों का कहना है कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. खासकर बरसात का मौसम नजदीक आते ही ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है. गांव के रास्ते कच्चे होने के कारण बारिश में आवागमन पूरी तरह बाधित होने का खतरा बना रहता है.

पूरे इलाके में बन रही सड़कें मनसाडीह रह गया पीछे?

ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आसपास के कई गांवों में सड़क निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है, लेकिन मनसाडीह गांव अब तक इस सुविधा से वंचित क्यों है. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से मांग उठाने के बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

डीएम शशांक शुभंकर ने लिया बड़ा फैसला

सड़क निर्माण की मांग तेज होने के बाद गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मामले में हस्तक्षेप किया है. डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर स्थल का निरीक्षण करने और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. प्रशासन की इस पहल को ग्रामीण सकारात्मक कदम मान रहे हैं.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीण रविशंकर प्रसाद ने बताया कि संबंधित गांव में सड़क निर्माण नहीं होने के पीछे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता बड़ी वजह रही है. उनका कहना है कि यदि समय रहते पहल की गई होती तो आज गांव के लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता.

क्या अब खत्म होगा इंतजार?

डीएम के निर्देश के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं. लोगों को उम्मीद है कि इस बार उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और मनसाडीह गांव भी जल्द पक्की सड़क से जुड़ सकेगा. यदि सड़क निर्माण का काम शुरू होता है तो इससे गांव के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास की रफ्तार भी तेज होगी.

Also Read: गया सिटी अपडेट: सिपाही भर्ती परीक्षा से शहर में रहेगी भारी भीड़, आंधी-वज्रपात का अलर्ट, पढ़ें आज का पूरा शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >