Gaya Crime: गया में पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या, अपराधियों के तांडव से सहमा इलाका

Gaya Crime: बिहार के गया में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान कुंदन सिंह के रूप में हुई है.

Gaya Crime: गया जिले में मुफस्सिल थाना से महज डेढ़ सौ मीटर दूर बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की. इसमें गोलीबारी में पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजे को गोली लग गई. अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान कुंदन सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार बदमाश विशाल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आया था. उसने 100 रुपये का पेट्रोल भरवाया. फिर वो पैसा देने में आनाकानी करने लगा.

मामला जानिए

बदमाश का कहना था कि नोजल मैन ने पेट्रोल नहीं भरा है. इसके बाद न चाहते हुए भी नोजल मैन ने फिर 100 रुपये का पेट्रोल भर दिया. दो बार पेट्रोल भरने के बाद जब नोजल मैन ने पैसा मांगा तो बदमाश गाली- गलौज करने लगा. हंगामा बढ़ता देख पंप मालिक का भतीजा कुंदन सिंह मौके पर पहुंचा.

कुंदन सिंह ने स्थिति को संभालने को प्रयास किया लेकिन तब तक बदमाश ने अपने कुछ और साथियों को बुला लिया. पेट्रोल पंप पर आकर उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली कुंदन को लग गई और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद इलाके के लोग में भय व्याप्त हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार की हवा में घुला पॉल्यूशन, पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >