गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 11 केंद्रों पर 10,818 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, 9 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए जरूरी नियम

Gaya Constable Recruitment Exam: गया में सिपाही भर्ती परीक्षा आज 11 केंद्रों पर होगी. दोनों पालियों में 10,818 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सुबह 9 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

Gaya Constable Recruitment Exam: गया जी जिले में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) पदों की लिखित परीक्षा बुधवार को 11 केंद्रों पर होगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. दोनों पालियों में कुल 10,818 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. प्रशासन ने अभ्यर्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.

कब और कितनी पालियों में होगी परीक्षा?

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 24 जून को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी. प्रत्येक पाली में 5,409 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 10,818 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा केंद्रों में प्रवेश प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले यानी सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

गया जी की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें..

9 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

सभी अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुबह 9 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है.

फ्रिस्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या निर्देश दिए गए हैं?

डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार सभी केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग कक्ष या घेरायुक्त स्थान की व्यवस्था रहेगी. परीक्षा कक्ष में प्रवेश के बाद भी आवश्यकता पड़ने पर वीक्षक अभ्यर्थियों की दोबारा जांच कर सकते हैं. प्रशासन ने बेहतर फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

कौन-कौन सी वस्तुएं परीक्षा केंद्र में ले जाने पर प्रतिबंधित हैं?

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, व्हाइटनर, इरेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी. यदि कोई अभ्यर्थी प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही उसे वर्तमान परीक्षा और भविष्य की भर्ती परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है. केंद्रीय चयन पर्षद ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रश्न-पुस्तिका के साथ पेन उपलब्ध कराया जाएगा. इसलिए किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री साथ लाने की आवश्यकता नहीं है.

किन-किन केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा?

जिले में हादी हाशमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, टी मॉडल इंटर स्कूल, जिला स्कूल, उच्च विद्यालय रसलपुर, रामरुची बालिका इंटर स्कूल, हरिदास सेमिनरी, अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, महावीर इंटर कॉलेज, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौरी कन्या तथा उच्च विद्यालय चंदौती मोड़ सहित 11 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी.

प्रशासन ने क्या तैयारियां की हैं?

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सुरक्षा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. सभी केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हो सके. परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं और ओएमआर शीट का मूल्यांकन केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा. फिलहाल प्रशासन का फोकस परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने पर है.

Also Read: गया जी हेल्पलाइन: इमरजेंसी में भटकने से बचें, फोन में सेव रखें अफसरों के फोन नंबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Published by: Sakshi kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >