हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को गया शहर की शिया मस्जिद से अकीदत और शांति के साथ जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया.
पंचायती अखाड़ा होते हुए कर्बला पहुंचा जुलूस
शिया मस्जिद से निकला जुलूस पंचायती अखाड़ा होते हुए दोपहर करीब तीन बजे कर्बला पहुंचा, जहां अंतिम रस्में अदा की गईं. पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ चेहल्लुम की रस्मों में भाग लिया.
इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया गया याद
चेहल्लुम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की महान शहादत और उनके त्याग, बलिदान तथा इंसानियत के संदेश को याद किया गया. गौरतलब है कि कर्बला की इस ऐतिहासिक घटना को लगभग 1300 वर्ष से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी कुर्बानी पूरी दुनिया के लिए इंसाफ, सत्य और मानवता की मिसाल मानी जाती है.
