गया जी में रेडक्रॉस भवन में शुरू हुआ रक्तदान शिविर, समाजसेवा से जुड़ने का दिया संदेश

गया में दादी प्रकाश जी की पुण्यतिथि पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. समाज सेवा प्रभाग और ब्रह्माकुमारी की पहल पर आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

दादी प्रकाश जी की पुण्यतिथि के अवसर पर समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारी के तत्वावधान में रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया.

गया जी में रक्तदान शिविर का आयोजन

कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड ने भी भाग लिया. आयोजन का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना रहा.

फ़ोटो- उद्घाटन समारोह में मंच पर बैठे अतिथि | Prabhat Khabar Network

रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जान

कार्यक्रम की संयोजिका एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनुग्रह पुरी कॉलोनी केंद्र की संचालिका सुनीता बहन ने कहा कि किसी के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन डॉ. श्री प्रकाश, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष विपेंद्र कुमार अग्रवाल, राजू अग्रवाल, डॉ. निरंजन कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर भी अपने विचार रखे.

समाजसेवा से जुड़ने का दिया संदेश

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है. एक व्यक्ति का रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को समाजसेवा और मानव कल्याण के कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया गया.

गया जी : गुरुआ में वारंटी गिरफ्तार, चोरी के बाद रातभर छापेमारी, संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की दबिश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >