गया जी : रिश्तेदार को बस में बैठाया, खुद कभी घर नहीं लौटे शिक्षक, पिकअप की टक्कर ने ली जान

sadak hadse me shikshk ki maut

बांकेबाजार मुख्य बाजार स्थित डाकघर के समीप मंगलवार को पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक मो. हबीबुल्लाह (57) की मौत हो गयी. मृतक रौशनगंज थाना क्षेत्र के मंजूरीखुर्द गांव के निवासी थे और उर्दू मध्य विद्यालय, मंजूरीखुर्द में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे.

रिश्तेदार को बस में बैठाकर लौट रहे थे शिक्षक

जानकारी के अनुसार, मो. हबीबुल्लाह अपने किसी रिश्तेदार को बस पर चढ़ाने के लिए बांकेबाजार आये थे. रिश्तेदार को बस में बैठाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान डाकघर के समीप पिकअप वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में घटनास्थल पर ही मौत

पिकअप वैन की टक्कर से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी.

गया जी: बांकेबाजार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के विद्युत मोटर के साथ दो गिरफ्तार, तीन मवेशी बरामद

शिक्षक की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये. आक्रोशित लोगों ने बांकेबाजार में सड़क जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. सड़क जाम के कारण कुछ देर तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा.

पुलिस ने लोगों को समझाकर हटाया जाम

सड़क जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

पिकअप चालक की भूमिका की जांच

पुलिस हादसे के कारणों और पिकअप वैन की भूमिका की जांच कर रही है. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

गया जी के बेलागंज में अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >