Gaya News : तीन महीने डिजिटल अरेस्ट कर शिक्षक से ठगे 40.62 लाख रुपये

Gaya News : साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने गया में तीन महीने डिजिटल अरेस्ट कर एक शिक्षक से 40.62 लाख रुपये की ठगी कर ली.

गया. साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने तीन महीने डिजिटल अरेस्ट कर एक शिक्षक से 40.62 लाख रुपये की ठगी कर ली. अपराधियों ने खुद को सीबीआइ अधिकारी बता कर मनी लॉन्डिंग के नाम पर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गंगहर गांव के रहनेवाले शिक्षक संजीव कुमार रविदास को निशाना बनाया और 40 लाख 62 हजार 700 रुपये की ठगी कर ली. इस मामले को लेकर पीड़ित शिक्षक संजीव कुमार रविदास ने साइबर थाने की शरण ली है. हालांकि, इस मामले को साइबर थाने की पुलिस के साथ-साथ पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित शिक्षक संजीव कुमार रविदास ने बताया है कि संदीप दागर नाम का एक व्यक्ति सीबीआइ का ऑफिसर बन कर वीडियो कॉल किया. उनसे पूछा कि कभी आपने अपना आधार नंबर किसी दूसरे व्यक्ति को दिया है. चंद पैसे के लालच में अपराधियों की मदद की है और उनके खाते से 17 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है. इसके लेकर मनी लॉन्डिंग का केस हुआ है. साइबर अपराधी कभी हाइकोर्ट से तो कभी सुप्रीम कोर्ट से बेल कराने के नाम पर और कभी खाता वेरीफिकेशन कराने के नाम पर पैसे लेते गया. इस दौरान तीन महीने डिजिटल अरेस्ट रहे और उनके घर पर डाक के माध्यम से फर्जी एकनॉलेजेमेंट लेटर फाइनेंशियल डिपार्टमेंट दिल्ली पुलिस व रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नाम से आता था. साथ ही उसमें लिखा रहता था कि अन्य सारी वेरीफिकेशन के बाद सही रहने पर सारे रुपये वापस कर दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >