गृह विज्ञान विभाग की उपलब्धियों की सराहना

विशेष समारोह में कुलपति कहा -नवाचार को दी नयी दिशा

विशेष समारोह में कुलपति

कहा -नवाचार को दी नयी दिशा

वरीय संवाददाता, बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग ने शोध और नवाचार के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. गुरुवार को आयोजित एक विशेष समारोह में कुलपति के समक्ष विभाग की प्रभारी डॉ दीपशिखा पांडेय ने अपनी शोध छात्राओं के साथ अपने नवीन पेटेंट का प्रस्तुतीकरण किया. इस पेटेंट का शीर्षक है-पान न्यूट्री बॉल : पान के पत्तों, नीरा गुड़ और बीजों से बना स्वास्थ्यवर्धक पारंपरिक स्नैक. यह पेटेंट हाल ही में भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रकाशित हुआ है, जो विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है. इस अवसर पर कुलपति ने विभाग की शोध छात्रा रंजना सिन्हा की पुस्तक का विमोचन किया. यह पुस्तक आयुष मंत्रालय से संबंधित विषयों पर आधारित है. इसके प्रकाशन ने विभाग को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. रंजना सिन्हा ने अपने शोध के माध्यम से पटना की महिलाओं और किशोरियों को आयुष मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित भोज्य पदार्थों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है. शोध छात्रा अनुभा सिन्हा ने समय, शक्ति एवं आय प्रबंधन पर आधारित एक जागरूकता विवरणिका तैयार की, जिसका व्यापक वितरण किया गया. इस विवरणिका के माध्यम से महिलाओं को संगठित और व्यावहारिक जीवन प्रबंधन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है. गृह विज्ञान विभाग की ओर से कई अन्य नवाचार भी पेटेंट के लिए प्रक्रियाधीन हैं, जिनमें लिपन आर्ट, मंडला आर्ट और एनर्जी बार जैसे कार्य शामिल हैं. इन प्रयासों ने विभाग को शोध और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाया है. कुलपति प्रो एसपी शाही ने अपने संबोधन में कहा कि गृह विज्ञान विभाग की उपलब्धियां विश्वविद्यालय को शोध और नवाचार की नयी दिशा प्रदान कर रही हैं. ये प्रयास न केवल विभाग, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणादायक हैं. उन्होंने डॉ दीप शिखा और उनकी शोध छात्राओं को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि विभाग भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये रखेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >