सोमवार से गया नहीं आयेंगी कोसी और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस, जानें किस रूट से जायेंगी

गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की लाइन नंबर एक पर 27 अप्रैल से मेगा ब्लॉक के कारण चल रहा कार्य 16 मई तक जारी रहेगा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ने संबंधित अधिकारियों को यह कार्य हर हाल में 16 मई तक पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है.

गया जी. गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की लाइन नंबर एक पर 27 अप्रैल से मेगा ब्लॉक के कारण चल रहा कार्य 16 मई तक जारी रहेगा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ने संबंधित अधिकारियों को यह कार्य हर हाल में 16 मई तक पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है. इस मेगा ब्लॉक के कारण रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है और रेल प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव करना पड़ा है. मेगा ब्लॉक के कारण सोमवार से कुछ प्रमुख ट्रेनों का परिचालन डायवर्ट किये गये रूट से किया जायेगा. जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोसी सुपर एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है. यह ट्रेन अब बख्तियारपुर लिंक केबिन, राजगीर, तिलैया जंक्शन और बंधुआ के रास्ते चलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 13329/13330 धनबाद-पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस भी अपने नियमित रूट की बजाय जटडुमरी, इस्लामपुर, तिलैया और बंधुआ होकर गुजरेगी. मार्ग में इस अस्थायी परिवर्तन के कारण 16 मई तक ये दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनें गया जंक्शन पर नहीं आयेंगी.

डीडीयू से ही ओरिजिनेट और टर्मिनेट होंगी कई ट्रेनें

रूट डायवर्जन के अलावा, गया से चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से डीडीयू स्टेशन पर ही समाप्त (टर्मिनेट) या प्रारंभ (ओरिजिनेट) किया जायेगा. इनमें गया-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस गरीब रथ और एकात्मता एक्सप्रेस जैसी प्रमुख सेवाएं शामिल हैं. रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेगा ब्लॉक के दौरान यात्री ट्रेनों की समय-सारिणी और मार्ग में यह बदलाव पूरी तरह से अस्थायी है. 16 मई को ब्लॉक का काम खत्म होने के बाद ट्रेनों का परिचालन उनके पूर्व निर्धारित रूट और समय के अनुसार सामान्य रूप से शुरू कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >