टिकारी के पंचदेवता घाट पर 21 जुलाई को गंगा आरती

21 जुलाई को टिकारी के पंचदेवता घाट (उत्तर वाहिनी मोरहर नदी) पर पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा.

टिकारी. हिंदू जागरण मंच, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में 21 जुलाई को टिकारी के पंचदेवता घाट (उत्तर वाहिनी मोरहर नदी) पर पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा. शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संगठन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड संयोजक विनय कुमार बबलू ने की. उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को आरती का आयोजन नियमित रूप से किया जायेगा. इस अवसर पर समाजसेवी बृजनंदन पाठक और वाराणसी से आये पांच सदस्यीय पुरोहित दल आरती में शामिल होंगे. उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रहेगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >