गया जी : मोहरा के गांधीनगर में ग्रामीणों की शिकायत पर दो नए चापाकल चालू, पेयजल संकट से मिली राहत

गया जी के मोहड़ा प्रखंड में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. प्रशासन ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए दो नए चापाकल चालू करवाए हैं. इससे स्थानीय लोगों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिली है.

Gaya Ji News : गया जी के मोहड़ा प्रखंड के गांधीनगर में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों द्वारा कुछ दिन पहले अनुमंडल पदाधिकारी को सामूहिक रूप से आवेदन देकर चापाकल नहीं होने की समस्या से अवगत कराया गया था.

ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में दो नए चापाकल चालू करा दिए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है.

अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण और नए निर्माण का निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण भी किया गया था. जांच के दौरान यह सामने आया कि गांधीनगर के कुछ हिस्सों में अभी भी अतिरिक्त चापाकलों एवं वाटर स्टैंडपोस्ट की आवश्यकता है.

Also Read : गया जी : इमामगंज में एक माह से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण, कीचड़ में फिसलकर घायल हो रहे लोग

इसे देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के कनीय अभियंता (जेई) एवं सहायक अभियंता (एई) को आवश्यक कार्रवाई करते हुए नए चापाकलों तथा वाटर स्टैंडपोस्ट के निर्माण का निर्देश दिया गया है.

ग्रामीणों की सराहना और एसडीओ का निरीक्षण

ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि शेष आवश्यक स्थानों पर भी जल्द पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read : गया जी में हजारों स्ट्रीट लाइट लगीं, फिर भी कई इलाकों में अंधेरा, लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और जहां भी आवश्यकता होगी, वहां चरणबद्ध तरीके से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद ने चापाकल लगने के बाद स्थल का निरीक्षण किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh ranjan khijarsaray

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >