गया जी में बाबा बैजूधाम श्रावणी मेले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चिकित्सक समेत स्वास्थ्य टीम तैनात

Gaya Ji News : बाबा बैजूधाम में श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की गई है. जानिए पूरी जानकारी.

Gaya Ji News : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बैजूधाम में श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुरुआ की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए एक चिकित्सक समेत स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है.

चिकित्सक समेत स्वास्थ्य टीम रहेगी तैनात

स्वास्थ्य प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मेले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए एक चिकित्सक, एक सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) तथा तीन एएनएम की तैनाती की गई है. यह टीम मेले के दौरान श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराएगी.

कांवरियों को मिलेगी तत्काल चिकित्सा सुविधा

उन्होंने बताया कि सावन माह में बड़ी संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से बाबा बैजूधाम पहुंचते हैं. ऐसे में किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने मेले में तैनात सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है. विभाग का उद्देश्य श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.

Also Read : गया जी के शेरघाटी में चोर होने के शक में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में, गांव में तनाव



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >