गया जी : फतेहपुर में ई-रिक्शा को बचाने में अनियंत्रित स्कॉर्पियो धान के खेत में गिरी, चार लोग बाल-बाल बचे

फतेहपुर में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर धान के खेत में जा गिरी. वाहन में सवार चार बीएसएनएल कर्मी बाल-बाल बच गए, उन्हें मामूली चोटें आईं. आसपास के ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.

Fatehpur Scorpio Accident : गया जी जिले के पहाड़पुर-रघवाचक सड़क मार्ग स्थित गंगहर मोड़ के पास रविवार की शाम एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर करीब 20 मीटर दूर धान के खेत में जा गिरी. हादसे में वाहन पर सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए. सभी को मामूली चोटें आई हैं.

ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो मोहनपुर से सुरियावां की ओर जा रही थी. वाहन पर बीएसएनएल के चार कर्मी सवार थे. गंगहर मोड़ के पास अचानक सामने आए एक ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद स्कॉर्पियो सड़क छोड़कर धान के खेत में जा गिरी.

ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाले गए कर्मी

संयोगवश खेत में पानी भरा होने के कारण वाहन की रफ्तार कम हो गई और बड़ा हादसा टल गया. वाहन में सवार सभी लोगों को केवल हल्की चोटें आईं.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो को भी खेत से बाहर निकाल लिया गया.

Also Read : वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने की ओर बढ़ रहा गया जंक्शन, फिर भी अहमदाबाद-सूरत-पुणे समेत कई शहरों की सीधी ट्रेन नहीं

भीड़ और बीएसएनएल कर्मियों की जानकारी

घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ.

इधर ग्रामीणों ने बताया कि सभी दो माह से फतेहपुर प्रखंड के धरहारा में रहकर ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल का कार्य कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >