प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दी गयी विदाई

शुक्रवार को नगर प्रखंड के किसान भवन में निवर्तमान प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) शैलेंद्र प्रसाद के विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

गया. शुक्रवार को नगर प्रखंड के किसान भवन में निवर्तमान प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) शैलेंद्र प्रसाद के विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहित बीडीओ संतोष कुमार सिंह, अंचल अधिकारी ऋषिकेश कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी सहित नगर प्रखंड कृषि विभाग के समस्त कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार शामिल थे. प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पहले माला पहनकर स्वागत किया गया.अंग वस्त्र से देखकर उन्हें सम्मानित किया गया. प्रतीक चिह्न व बुके से भी उनका अभिनंदन किया गया. अजीत कुमार रोशन ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को अभिनंदन पत्र व जीवंत पौधा देकर उनके आगे की जीवन फूलों की तरह मुस्कुराते और सफलता पूर्वक गुजरने की कामना की. इस अवसर पर मुकेश कुमार, प्रेम कुमार, रेखा कुमारी, राजीव कुमार, प्रमोद दीपक, रविशंकर कुमार, सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे. ब्रजेंद्र कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ विदाई समारोह संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >