भाजपा की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर

पटना के गांधी मैदान में 7 मई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस में बैठक की.

गया जी. पटना के गांधी मैदान में 7 मई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस में बैठक की. बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया. बैठक में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. अध्यक्षता रमेश गुप्ता ने की और संचालन नीरज कुमार निश्चल ने किया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के संभावित आगमन को देखते हुए व्यापक तैयारी पर चर्चा हुई. गया जिले से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन, बस और निजी वाहनों से पटना जाने की योजना बनायी गयी. सभी वाहनों को सात मई की सुबह नौ बजे निर्धारित स्थानों से रवाना होने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रदेश सदस्य ओबीसी मोर्चा राजनंदन प्रसाद गांधी, जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष करुणा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार, विनोद दांगी, संजय सिंह, अनिल गुप्ता, गौतम कुमार, गोपाल चंद्रवंशी, हरि यादव, विमला देवी, रीता देवी, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार राय, धर्मेंद्र, मोहन शर्मा, डॉ जेड खान, संतोष सिंह, देवानंद पासवान, सहलाल सिद्दीकी व अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Haribansh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >